प्लाईवुड से भरा कैंटर पलटा चालक ने कूदकर बचाई जान
अलीगढ़, मार्च 26 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। थाना क्षेत्र के गांव कुराना के निकट प्लाईवुड से लदी एक कैंटर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर प्लाईवुड बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक सुरेंद्र बिहार से दिल्ली प्लाई बोर्ड लेकर जा रहा था। जैसे ही वाहन कुराना गांव के पास पहुंचा, सड़क में बने गहरे गड्ढे के कारण कैंटर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई।हादसे के दौरान चालक सुरेंद्र ने तत्परता दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा काफी तेज था, लेकिन चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा नुकसान होने से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.