फरीदाबाद, जनवरी 30 -- फरीदाबाद,संवाददाता। गांव पाखल स्थित प्लाईवुड बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे आग लग गई। इसमें एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि एक मजदूर लापता बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची धौंज थाना की पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। गांव पाखल में ड्रीम फैक्ट्री प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी ज्यादा फैल गई। फैक्ट्री में प्लाईवुड बनाने का काम किया जाता है। ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना के बाद पुलिस व दमकल विभाग कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद कंपनी के ठेकेदार कासिम ने पुलिस को बताया कि अलीम नामक मजदूर का पता नहीं चल रहा है और फाजिल आग में जलकर घायल हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.