मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। गरहां थाना क्षेत्र के सिंघईला स्थित एक प्लाई फैक्ट्री से 6 लाख की एल्युमीनियम प्लेट चोरी के मामले में डीआईयू ने मंगलवार को क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चार युवकों को उठाया है। उनसे गरहां थाने पर पूछताछ चल रही है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी, अन्यथा सभी को छोड़ दिया जाएगा। बताते चलें कि एक सप्ताह बीते सोमवार तड़के पूर्व गरहां थाना क्षेत्र के सिंघईला स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में 8-10 चोरों ने करीब छह लाख रुपये मूल्य की एल्युमीनियम की प्लेटें चोरी कर लीं। चोर फैक्ट्री के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, लेकिन चेहरा ढका होने से पहचान मुश्किल हो रही है। फैक्ट्री संचालक संतोष कुमार की शिकायत पर पुलिस प्रा...