प्लाईवुड फैक्ट्री में 55 करोड़ की सब्जी-दाल बेच दी!
शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- शाहजहांपुर। जमौर स्थित प्लाईवुड निर्माण इकाई पर राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) बरेली ने सोमवार को छापा मारा। फर्म ने पिछले वर्ष 70 करोड़ से अधिक का कारोबार दिखाया, लेकिन करीब 55 करोड़ की बिक्री सब्जियों, दालों और अन्य करमुक्त वस्तुओं की दिखाई गई, जबकि मौके पर इन वस्तुओं के कारोबार का कोई प्रमाण नहीं मिला। राज्य कर विभाग की एसआईबी बरेली की टीम ने कर अपवंचन की शिकायतों के आधार पर सर्वश्री प्लाई वेड प्रोडक्ट्स के व्यापार स्थल और फैक्ट्री परिसर में एक साथ तलाशी ली। टीम प्रमुख डिप्टी कमिश्नर एसआईबी बरेली अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में एक उपायुक्त, दो सहायक आयुक्त और तीन राज्य कर अधिकारियों समेत करीब 20 सदस्यीय टीम कार्रवाई में शामिल रही। टीम को बरेली और शाहजहांपुर पुलिस का सहयोग मिला。
आवश्यक जांच एसआईबी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.