मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर चल रही प्लाईवुड फैक्ट्रियों का एसडीएफओ अमृता कुमारी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई खामियां मिलीं। एसडीएफओ ने बताया कि फैक्ट्रियों में अग्निशमन सेवा नियमावली के मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। एसडीएफओ ने रतनपुरा गांव स्थित उषा प्लाईवुड, आशा प्लाईवुड एंड विनियर उद्योग रतनपुरा, न्यू सुमित्रा प्लाईवुड, कल्याणपुर हरौना में शिव कुमारी प्लाईवुड एंड विनियर उद्योग, कृष्णा प्लाईवुड के संचालकों को बिहार अग्निशमन सेवा नियमावली 2021 के मानक का पालन करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...