प्लाईवुड की दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी
रामपुर, जून 2 -- समोदिया। समोदिया में रविवार रात चोरों ने प्लाईवुड की दुकान में नकब लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मधुपूरा निवासी आले नवी की समोदिया अड्डे पर प्रथमा बैंक के ठीक सामने प्लाईवुड की दुकान है। रोजाना की तरह जब वह सोमवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान के पीछे की दीवार टूटी देख उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने आनन-फानन में अंदर जाकर देखा तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती उपकरण गायब थे। कोतवाल अनुपम शर्मा का कहना है कि जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.