हापुड़, मई 20 -- गुजरात के गांधी धाम से प्लाईबोर्ड लेकर आ रहे एक ट्रक के केबिन में कोतवाली के सामने मंगलवार की देर रात्रि अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। डर यह था कि ट्रक में रखे प्लाई बोर्ड में आग न लग जाए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। जबकि प्लाइबोर्ड में नुकसान नहीं हुआ। दमकल कर्मियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शोर्ट सर्किट से आग लगने सामने आ रहा है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- प्लाईबोर्ड से भरे ट्रक के केबिन में लगी भीषण आग जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात एक ट्रक प्लाईबोर्ड लेकर गुजरात के गांधीधाम से नगर में आ रहा था। जैसे ही ट्रक कोतवाली हापुड़ नगर के सामने पहुंचे अचानक ट्रक के के...