मेरठ, अप्रैल 16 -- सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव भूनी स्थित एक प्लांट में बुधवार देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मवाना रोड निवासी कौटिल्य तोमर ने थाने में दी तहरीर में बताया की भूनी के निकट सरधना-बिनौली रोड पर उसका मशरूम की खेती का प्लांट है। बुधवार रात प्लांट में चोर बाउंड्री फांदकर घुसे और 160 केवीए ट्रांसफार्मर व 100 केवीए स्टेबलाइजर को खोलकर उनमें लगी कॉपर कॉइल व अन्य कीमती पार्ट्स चोरी कर ले गए। सुबह केयरटेकर के पहुंचने पर घटना का पता चला। जहां मशीनों का केवल बाहरी ढांचा ही मिला। चोरी से प्लांट का संचालन ठप हो गया है और मालिक को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.