नई दिल्ली, मार्च 27 -- Tata Motors Passenger Vehicles share: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (PV) से जुड़ी एक ऐसी खबर आई कि निवेशकों में यह शेयर बेचने की होड़ सी लग गई। दरअसल, कंपनी के लग्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर (JLR) के यूके स्थित सोलिहुल प्लांट में अस्थायी रूप से उत्पादन रोकने की खबर थी। इस खबर के बाद शुक्रवार को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर की निवेशकों ने जमकर बिकवाली की।शेयर का परफॉर्मेंस टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर की बात करें तो 318.10 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 301.10 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। इस तरह, शेयर में 5 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आ गई है। जून 2025 में शेयर 459.67 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। यह भी पढ़ें- 8वां वेतन आयोग: ले...