प्रयागराज, अप्रैल 15 -- नैनी के सरस्वती हाईटेक सिटी स्थित एक शीतल पेय के प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं देने के विरोध में धरना-प्रदर्शन टालना पड़ा। पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह बुधवार को शीतल पेय के प्लांट में धरना देने की घोषणा की थी। नोएडा में चल रहे मजदूरों के आंदोलन के चलते प्रशासन ने पूर्व सांसद को धरने की अनुमति नहीं दी। पूर्व सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि कुंवर रेवती रमण सिंह ने स्थानीय इकाइयों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा उठाया। स्थानीय बेरोजगार युवाओं की तरफ से सांसद को भेजे गए पत्र में पत्र शीतल पेय प्लांट और उससे जुड़ी इकाइयों में स्थानीय युवकों की जगह बाहरी लोगों को नौकरी में वरीयता देने का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- पेयजल समस्या को लेकर पनेरू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.