घाटशिला, फरवरी 17 -- मुसाबनी। मुसाबनी प्लांट एरिया मुखिया संघ द्वारा मंगलवार को अपनी चार सूत्री पुरानी मांगों को लेकर मुसाबनी स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कंसंट्रेटर प्लांट के मुख्य द्वार को जाम कर दिया, जिसके कारण प्लांट में चलने वाला सभी परिवहन रुक गया। वहीं अधिकारियों को भी संयंत्र स्थित ऑफिस में नहीं जाने दिया। आंदोलनकारी ने किसी भी मजदूर को नहीं रोका है, अब तक इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए प्रबंधन की ओर से वार्ता की पहल नहीं की गई है। वहीं आंदोलनकारी मजदूर गेट पर डटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...