प्लस पोलियो अभियान को लेकर शंभूगंज में निकाली गई प्रभातफेरी
बांका, जून 27 -- बांका, एक संवाददाता। प्लस पोलियो अभियान के सफल संचालन और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को शंभूगंज प्रखंड में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं अन्य कर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। जागरूकता रैली में "दो बूंद जिंदगी की" जैसे नारों के माध्यम से पोलियो उन्मूलन का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- पल्स पोलिया अभियान की निकली जागरूकता रैली उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.