सराईकेला, सितम्बर 14 -- खरसावां। अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेलो झारखंड-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। खरसावां प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईईओ संजय कुमार जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है और इससे पढ़ाई में भी मन लगता है। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर के विजेता खिलाड़ी व टीमें जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी और वहां सफल होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलेंगे। प्रतियोगिता टीम स्पर्धाओं में फुटबॉल के बालक वर्ग में प्लस टू हाईस्कूल खरसावां...