दुमका, जून 17 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को प्रधानाध्यापक बिरेंद्र कुमार के नेतृत्व में नशामुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाने तथा समाज में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाना बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली विद्यालय से चलकर अस्पताल, मुख्य चौराहा,बस पड़ाव, थाना, चरकापाथर होते हुए पुन विधालय पहुंचा। जहां संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...