प्लस टू स्कूल में किशोरियों को किया गया जागरुक,पौधरोपण
साहिबगंज, जुलाई 21 -- कोटालपोखर। श्रीकुंड गुमानी स्थित प्लस टू मिल्लत उच्च विद्यालय में किशोरियों के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा व सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए मंगलवार को जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना , डायन प्रथा उन्मूलन, डिजिटल साक्षरता, बाल संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम , गुड टच-बैड टच, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन , बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ , बाल विवाह मुक्त भारत व सखी वन स्टॉप सेंटर से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर प्रायोजन योजना, आफ्टर केयर, फोस्टर केयर सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा किया गया। कार्यक्रम के तहत एक पेड़ बेटी के नाम अभियान के तहत किशोरियों ने पौधारोपण कराया । यह भी पढ़ें- Begusarai News: सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.