दुमका, जून 29 -- सरैयाहाट , प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-उपायुक्त, गोड्डा के निर्देशानुसार सोमवार को मतदान केन्द्र संख्या -302 प्लस टू उच्च विद्यालय सरैयाहाट परिसर में एसआईआर से संबंधित जानकारी को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक बिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संबंधित बीएलओ व बीएलए-2 सहित विधालय के शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे। बैठक में एसआईआर संबंधित निर्धारित कार्यक्रमों के साथ ही गणना चरण के गतिविधियों की जानकारी दी गई। नये मतदाता के पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रांची के कार्यालय से प्राप्त पोस्टर तथा लिफलेटस में अंकित सूचना को पढ़कर सुनाया गया। यह भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर विशेष शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित इस ...