दरभंगा, जनवरी 8 -- मनीगाछी। आगामी 10 जनवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के प्रवेश पत्र अब तक निर्गत नहीं होने से आक्रोशित प्लस टू माध्यमिक विद्यालय, राघोपुर ड्योढ़ी के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को सकरी-दहौड़ा सड़क को नारायणपुर बाजार में जाम कर दिया। विद्यालय खुलने के साथ ही सुबह नौ बजे सैकड़ों की संख्या में विद्यालय पहुंचे छात्रों ने पहले स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया, जिससे वहां पहुंचे शिक्षकों को भीतर ही रहने को मजबूर होना पड़ा। लोगों की पहल पर ताला खोला गया तो छात्रों के समूह ने मुख्य सड़क पर आकर सड़क को जाम कर दिया। बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर आगामी 10 जनवरी से शुरू होने वाली परीक्षा में शामिल कराने की मांग कर रहे थे। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर उचित कार्रवाई करनो की मांग भी कर रहे...