जमुई, मई 14 -- गिद्धौर । निज संवाददाता प्रखंड के विनोबा भावे पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए सीबीएसई प्लस टू परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर शानदार अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के होनहार छात्र आतिफ राजा ने 91.6% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं आदित्य राज ने 91%, आयुष कुमार ने 90.8%, नविका राज ने 88.6% तथा पल्लवी कुमारी ने 81% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। वहीं विद्यालय के निदेशक विश्वास कुमार ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में...