अररिया, मार्च 31 -- अररिया, वरीय संवाददाता रविवार को घोषित बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा परिणाम में शहर के प्लस टू गर्ल्स हाईस्कूल की बच्चियों का भी जलवा रहा। एचएम डॉ. युगेश झा ने बताया कि 452 अंक लाकर श्रवण कुमार की बेटी राजनंदिनी ने स्कूल टापर बनी है। इसी तरह चांदन कुमारी ने 443, पंखूरी कुमारी व रानी कुमारी ने 442-442, समीक्षा राज ने 432, नजिया परवीन 426, आकृति कुमारी, राधिका कुमार व लक्ष्मी कुमारी 423, अमृता कुमारी व रिया कुमारी 418, हनी कुमारी 410 एवं समीक्षा कुमारी 404 अंक हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...