सासाराम, अक्टूबर 6 -- करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप स्थित प्लस टू विद्यालय में रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने गई छात्रा के एक युवक के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से पुत्री को ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस छात्रा की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...