प्लस टू का दर्जा मिलने के बावजूद शिक्षक की प्रतिनियुक्ति नहीं होने से पठन-पाठन बाधित
गोड्डा, मई 19 -- मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत पारसनाथ उच्च विद्यालय घोरिकित्ता को वर्ष 2024 में प्लस टू का दर्जा तो प्राप्त हुआ,परंतु एक भी शिक्षक की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञात हो कि प्लस टू में कुल 350 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। जबकि कक्षा नवम और दशम में कुल 500 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन्हें पढ़ाने हेतु शिक्षकों के 10 पद सृजित हैं। परंतु आठ ही पदस्थापित हैं। विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय के शिक्षक नहीं है। जिससे इस विषय की पढ़ाई नहीं हो पाती है। ऐसे में उच्च विद्यालय के शिक्षकों को हीं प्लस टू के बच्चों को भी पढ़ाने के लिए विवश होना पड़ता है।इतना हीं नहीं, विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है। यहां बिजली कनेक्शन नहीं है। जिससे बच्चों को इस भीषण गर्मी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.