जहानाबाद, मई 30 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। प्लस टू उच्च विद्यालय, वलिदाद में शनिवार को "लैंगिक संवेदीकरण" विषय पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को लैंगिक समानता, आत्म-सुरक्षा, महिला अधिकारों तथा सामाजिक जागरूकता के विभिन्न आयामों के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक बनाना था। यह भी पढ़ें- करियर निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करें छात्राएंकार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम कार्यालय एवं महिला सशक्तिकरण कार्यालय के प्रतिनिधियों द्वारा छात्राओं को लैंगिक समानता, भेदभाव उन्मूलन, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता तथा करियर निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा स...