प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुरसों में चोरी, एफआईआर दर्ज
मधुबनी, मई 15 -- झंझारपुर,मधेपुर। मधेपुर थाने के कुरसों गांव स्थित प्लस टू माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष से अज्ञात चोरों ने बुधवार रात काफी सामान चोरी कर ली। चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष के कार्यालय के मुख्य दरवाजा का कुंडी काटकर घटना को अंजाम दिया।
चोरी की रिपोर्ट इस संबंध में प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुरसों के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह ने अज्ञात चोर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने स्मार्ट टीवी एक सेट, एक यूपीएस पूरा सेट, कम्प्यूटर डेस्कटॉप एक सेट, कम्प्यूटर प्रिंटर एक, विद्यालय का एक टैब, सीसी कैमरा का कुछ सामान तथा विद्यालय का कुछ महत्वपूर्ण अभिलेख चोरी होने की बात कही है। प्राथमिकी में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा है कि एक खंती तथा कुंडी लगा ताला बगल के बरामदे पर रखा पाया गया।
घटनास्थल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.