गोड्डा, मार्च 1 -- महगामा प्रतिनिधि: हनवारा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय हनवारा में कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो गई। केंद्र पर दोनों पालियों में परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और अनुशासन की पुख्ता व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। प्रथम पाली में जीव विज्ञान, कंप्यूटर साइंस एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें कुल 133 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। वहीं द्वितीय पाली में हिंदी, उर्दू, संथाली एवं अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इस पाली में कुल 624 परीक्षार्थियों में से 614 उपस्थित रहे, जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। दोनों पालियों में प्रश्नपत्र वितरण से लेकर उत्तर प...