प्लस टू उच्च विद्यालय राहे में परिणाम शत-प्रतिशत
रांची, मई 7 -- राहे, प्रतिनिधि। जैक द्वारा जारी 12वीं परीक्षा के परिणाम में प्लस टू उच्च विद्यालय राहे के तीनों संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय से 8 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। नंदनी कुमारी ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वाणिज्य संकाय में 2 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ। अजय साहू ने 63.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कला संकाय में 76 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 69 प्रथम श्रेणी और 7 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। संतोषी कुमारी ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर का स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- एसएस 2 उच्च विद्यालय पटमदा का शानदार प्रदर्शन, इंटरमीडिएट में शत-प्रतिशत रिजल्ट प्रधानाध्यापक तेज प्रताप अख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.