पाकुड़, जून 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर में मदरसा वस्तानिया व फोकानिया की परीक्षा 2026 का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गुरूवार को प्रथम पाली में वस्तानिया के फारसी विषय के 171 परीक्षार्थियों में 163 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 08 अनुपस्थित रहे। वहीं फोकानिया के हिंदी विषय में कुल 113 परीक्षार्थियों में 112 उपस्थित रहे जबकि 01 अनुपस्थित रहा। प्रथम पाली में कुल 284 परीक्षार्थियों में 275 उपस्थित रहे जबकि 09 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में वस्तानिया के अंग्रेजी विषय के कुल 171 परीक्षार्थियों में 163 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 08 अनुपस्थित रहे। वहीं फोकानिया के फारसी विषय में 113 परीक्षार्थियों में 112 उपस्थित रहे जबकि 01 अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में भी 284 परीक्षार्थियों में 275 उपस्थित रहे जबकि 09 अनुपस्...