प्लस टू उच्च विद्यालय मसलिया में 160 बच्चों को खिलाई गई कृमि की दवा
दुमका, जून 20 -- मसलिया प्रतिनिधि। कृमि मुक्ति अभियान के तहत मसलिया प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य डॉ कौशल कुमार ने बताया कि विद्यालय में उपस्थित कुल 160 बच्चों को कृमि की दवाई एल्बेंडाजोल दिया गया। मौके पर उन्होंने बताया कि कृमि की दवाई लेना आवश्यक होता है। हमारे शरीर मे कृमि अनेको प्रकार की हानि पहुंचाती है। भूख कम करने के साथ साथ शरीर के पोषक तत्वों में कमी ला देता हूं। जिस कारण शरीर दुबला होने साथ साथ वजन भी घट जाता है। इस अवसर पर प्राचार्य के अलावे शिक्षक मृणाल मंडल, सोमेन गुरु सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.