किशनगंज, मार्च 17 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय टेढ़ागाछ का विद्यालय भवन पिछले कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त कक्षाओं के अभाव में विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। विद्यालय में कमरों की कमी के कारण सीमित कक्षाओं में ही किसी तरह पढ़ाई कराई जा रही है। कई बार एक ही कमरे में अलग-अलग कक्षाओं के छात्रों को बैठाकर पढ़ाना पड़ता है, जिससे विद्यार्थियों का ध्यान भटकता है और पढ़ाई की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि उचित भवन और कक्षाओं के अभाव में नियमित और व्यवस्थित तरीके से पठन-पाठन कराना चुनौती बन गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार...