हजारीबाग, मई 6 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। प्लस टू उच्च विद्यालय, केरेडारी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय, केरेडारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। कला एवं विज्ञान दोनों संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्लस टू उच्च विद्यालय केरेडारी के कला संकाय में 325 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 201 प्रथम श्रेणी, 119 द्वितीय तथा दो विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में सफल हुए। आयुष कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान संकाय में 38 में से 37 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में सफल हुए। माही कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 61 छा...