आरा, मई 18 -- आरा, हि.सं.। जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में सोमवार की सुबह करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक मसाढ़ गांव निवासी सगुनी राम के 50 वर्षीय पुत्र सुरेश राम थे। उनके परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह वे घर में इलेक्ट्रिक बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गये। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक की ओर से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव लेकर गांव चले गए। बताया जा रहा है कि सुरेश राम दो भाई और एक बहन में बड़े थे। उनकी तीन शादी हुई थी।लेकिन किसी कारण तीनों पत्नी उन्हें छोड़ कर चली गई थी। उन्हें कोई संतान भी नहीं है। वह भाई-भतीजे के साथ ही ...