अलीगढ़, अप्रैल 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गभाना के ख्यामई में विकसित किए जा रहे औद्योगिक अस्थान प्लग एंड प्ले की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। एक चौथाई हिस्से पर प्लग एंड प्ले का निर्माण होगा। प्लग एंड प्ले के लिए केंद्र सरकार ने प्रस्ताव मांगा था, जिसके बाद राज्य सरकार ने ब्योरा मांगा था। गभाना के ख्यामई में 48 हेक्टेयर में औद्योगिक अस्थान विकसित किए जा रहा है। यहां पर 100 से अधिक निवेशकों को भूमि आवंटन कर दिया गया है। बैनामा कराने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गभाना के ख्यामई में 48 हेक्टेयर में औद्योगिक अस्थान औद्योगिक विकास विकसित कर रहा है। इसमें लगभग एक चौथाई हिस्से पर लगभग प्लग एंड प्ले के तहत फैक्ट्री बनाने का प्रस्ताव मांगा गया है। हालांकि यह फंड केंद्र सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र ने प्रस्ताव तैयार कर ...