बोकारो, मार्च 13 -- जल महोत्सव के अंतर्गत विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्लंबरों, जल सहियाओं तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले प्लंबरों को उपायुक्त, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) तथा पीएचईडी चास के कार्यपालक अभियंता राम प्रवेश राम द्वारा साल ओढ़ाकर, पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त आयज नाथ झा ने कहा कि प्लंबर और जल सहिया जल जीवन मिशन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके समर्पण और मेहनत के बिना हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है, बल्कि हर काम का अपना ...