विकासनगर, मार्च 11 -- जल जीवन मिशन के तहत 8 मार्च से 22 मार्च तक जल महोत्सव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान मंगलवार को आईटीआई कालसी परिसर में विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पेयजल के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष जोर देते हुए लोगों से पानी की बर्बादी रोकने की अपील की। साथ ही प्रतिभागियों को पेयजल का सदुपयोग करने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लम्बर चमन, दर्शन, बारु चौहान, अर्जुन सिंह, ज्ञान, रतन दास, पंकज और सीताराम को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.