रांची, मार्च 11 -- खूंटी, संवाददाता। जिला जल एवं स्वच्छता समिति, खूंटी की ओर से जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत मंगलवार को समाहरणालय सभागार में विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त  आर. रॉनिटा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों और जल सहियाओं को किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी और जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में प्लंबरों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपायुक्त  रॉनिटा ने सभी को विश्व प्लंबर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में प्लंबरों की भू...