लखीसराय, अप्रैल 14 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ किया गया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, नेशनल प्रशिक्षक एवं जिला नोडल पदाधिकारी घनश्याम सिंह, राज्य प्रशिक्षक तथा प्रखंड नोडल पदाधिकारी कुमार गौरव, स्कूल के प्रधानाचार्य संजय कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। वरिष्ठ शिक्षक प्रेमरंजन कुमार के संचालन में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शंभु दास प्रियदर्शी कुमार, श्यामसुंदर पासवान, प्रभात कमल, राजेश कुमार, त्रिपुरारी कुमार, राजदेव पासवान, संजीव कुमार आदि प्रशिक्षक भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- प्रथम चरण में घर-घर जाकर मकान की करना है गणना प्रखंड विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.