कौशाम्बी, मई 21 -- कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पांडेय के नेतृत्व में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ओसा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच जाकर फल, मिठाई एवं दवाएं वितरित किया। मौके पर वृद्धाश्रम के संचालक आलोक राय भी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि स्व. राजीव गांधी भारत में संचार और आईटी क्रांति लेकर आए। भारत में कंप्यूटर, टेलीकॉम और सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार का श्रेय उन्हें ही जाता है। उन्होंने 'सी-डॉट' की स्थापना की और पूरे देश में टेलीफोन का जाल बिछाया। यह भी पढ़ें- राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि इससे गांव-गांव तक संचार व्यवस्था पहुंची। पंचायती राज का सशक्तीकरण किया।...