पिथौरागढ़, सितम्बर 3 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विण में द्वितीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डीएल आर्य और जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत ने किया। इस वर्ष विज्ञान प्रीमियर लीग का मुख्य विषय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नवीकरणीय ऊर्जा रहा। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक करन सिंह थापा ने सीनियर और जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता के बारे में बताया। सीनियर वर्ग में न्यू बीयर शिवा के तनिष्क भंडारी ने प्रथम, स्टैफोर्ड पब्लिक स्कूल के हृदयांश जोशी ने द्वितीय और न्यू बीयर शिवा के सत्यम जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में न्यू बीयर शिवा के राजवर्धन सिंह प्रथम रहे, जबकि स्टैफोर्ड पब्लिक स्कूल के देवांग...