नई दिल्ली, फरवरी 24 -- मुंबई। भू-राजनीति तनाव से उत्पन्न अस्थिरताओं और कृत्रिम मेधा (एआई) मंचों के कारण परिदृश्य में आए बदलाव के बावजूद भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग का राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 315 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के संगठन नैसकॉम ने मंगलवार को यह बात कही। उद्योग संगठन ने कहा कि क्षेत्र वित्त वर्ष 2025-26 में रोजगार के अवसर उत्पन्न करने में सफल रहा। चालू वित्त वर्ष में 1.35 लाख नई भर्तियों के साथ कुल प्रत्यक्ष कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 59.5 लाख हो जाएगी, जो वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में 58.15 लाख थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.