फिरोजाबाद, दिसम्बर 17 -- सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराये प्रौढ की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को विच्छेदन ग्रह में रखवा दिया है। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के समीप बीमारी से पीड़ित एक 50 वर्षीय व्यक्ति पड़ा देख हड़कंप मच गया। वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे उपचार को भर्ती कर लिया। उसे भर्ती कराकर लोग वहा से चले गए। उपचार के दौरान कुछ देर बाद पीड़ित ने दम तोड़ दिया। पुलिस उसके बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.