प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की ओर से 27 अप्रैल को डॉ. धीरेंद्र वर्मा शताब्दी सभागार में परिचर्चा का आयोजन सुबह 11 बजे किया जाएगा। परिचर्चा पुस्तक 'सुल्तान रजिया' पर होगी, जिसके लेखक मध्यकालीन इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हेरंब चतुर्वेदी हैं। मुख्य वक्ता प्रो. प्रणय कृष्ण रहेंगे और अध्यक्षता हिन्दी विभाग की अध्यक्ष प्रो. लालसा यादव करेंगी। जबकि अंशु मालवीय व डॉ. अमिता शीरीं का वक्तव्य होगा। पुस्तक के लेखक प्रो. चतुर्वेदी ने बताया कि प्रख्यात कथाकार नासिरा शर्मा ने जनवरी में नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले के दौरान पुस्तक का लोकार्पण किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.