वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी। नगवां स्थित श्रीविद्या साधना पीठ में श्रीविद्या के देशिक प्रवर आचार्य स्वामी दत्तात्रेयानंदनाथ (पं. सीताराम कविराज) की शताब्दी जयंती पर बुधवार को विशेष संगोष्ठी होगी। सुबह श्रीमहागणपति पूजन, श्रीचक्र नवावरण महापूजा एवं वेद पारायण के बाद शाम 4 बजे विद्वत गोष्ठी होगी। पीठाध्यक्ष प्रकाशानंदनाथ की उपस्थिति में काशी विद्वत् परिषद के अध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी सभाध्यक्ष रहेंगे। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान प्रो. हृदय रंजन शर्मा को एक लाख रुपये का सीताराम कविराज स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.