प्रो. स्वदेश सिंह को मिली राहत, प्रबंध समिति के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
बरेली, सितम्बर 29 -- बरेली। बरेली कॉलेज के प्रो. स्वदेश सिंह को विभागाध्यक्ष पद से हटाए जाने के साथ प्रबंध समिति सचिव द्वारा जारी आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। न्यायालय ने प्रोफेसर पद पर पदोन्नति से जुड़े मामले में प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की अदालत में स्वदेश सिंह की याचिका पर सुनवाई हुई। याची की ओर से दलील दी गई कि विश्वविद्यालय की परिनियमावली में करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) का प्रावधान है और यूजीसी नियमों के तहत प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की व्यवस्था है। याची ने 2022 की अधिसूचना का भी हवाला दिया। वहीं, प्रबंध समिति की ओर से पूर्व के न्यायिक फैसले का हवाला देते हुए सीएएस के तहत पदोन्नति पर सवाल उठाया गया। अदालत ने कहा कि मामला विचारणीय है। कोर्ट ने आठ जून 2026 और 12 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.