प्रो. सोती शिवेंद्र चंद्र को मिला उड़ान गुरु श्रेष्ठ सम्मान-2026
बरेली, सितम्बर 5 -- बरेली। प्रख्यात शिक्षाविद, लेखक, शोध निर्देशक एवं एसएस पीजी कॉलेज, शाहजहांपुर के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. सोती शिवेंद्र चंद्र को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उड़ान: गुरु श्रेष्ठ सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि प्रो. चंद्र ने अपने दीर्घ शैक्षिक जीवन में शिक्षा, शोध, शिक्षक प्रशिक्षण और शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने 60 से अधिक शोधार्थियों का शोध निर्देशन किया तथा दर्जनों पुस्तकों के लेखन-संपादन और सैकड़ों शोधपत्रों के माध्यम से अकादमिक जगत को समृद्ध किया। शिक्षक प्रशिक्षक और शिक्षा प्रशासक के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। यह भी पढ़ें- सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रोफेसर को मिला उत्कृष्ट शिक्षाविद अवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.