पलामू, मार्च 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के ब्राह्मण विद्यालय केंद्र पर जैक संचालित परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन कार्य संपन्न होने के बाद प्रो. सुभाष चंद्र मिश्रा के निधन के आलोक में शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ब्राह्मण विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शिक्षकों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सीएसडी कॉलेज के प्रो राजाराम तिवारी ने कहा कि प्रो. सुभाष चंद्र मिश्रा का निधन पलामू के शिक्षा और साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि प्रो. मिश्रा मूलतः गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में अंग्रेजी के शिक्षक थे, लेकिन हिंदी साहित्य और संस्कृत पर भी उनकी गहरी पकड़ थी। वे एक कुशल वक्ता और खेल प्रेमी थे। प्राचार्य सतीश कुमार दुबे ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.