प्रो. सुतपा दास ने ग्रहण किया कार्यभार
वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी। बीएचयू स्थित मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र के नए समन्वयक के रूप में सामाजिक विज्ञान संकाय के इतिहास विभाग की प्रो. सुतपा दास ने कार्यभार संभाल लिया है। पूर्व समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा और शुभकामनाएं दीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. सुतपा ने कहा कि केंद्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर प्रो. राजकुमार, प्रो. अर्चना, प्रो. शरदधर, प्रो. भानु प्रताप, प्रो. अंतरा दास के साथ केंद्र के कर्मचारी और शोध छात्रों की भी उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- टोक्यो में शोध पत्र प्रस्तुत करेगी बीएचयू की छात्रा यह भी पढ़ें- अपर पुलिस उपायुक्त को दी गई विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.