प्रो. सीमा परोहा बहाल, संभाला निदेशक पद
कानपुर, अगस्त 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में निलंबित चल रहीं तत्कालीन निदेशक प्रो. सीमा परोहा को बहाल कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को दोबारा निदेशक पद का कार्यभार भी संभाल लिया है। प्रो. परोहा पर संस्थान में हरे पेड़ों की कटान का आरोप था। जिसमें वन विभाग ने प्रो. सीमा परोहा को आरोपी बनाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, मंत्रालय की ओर से 15 जून को प्रो. परोहा को निलंबित कर दिया था। उनके स्थान पर डीएसवीओ निदेशक अरविंद कुमार रावत को एनएसआई निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। गुरुवार को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के आदेश पर डा. परोहा को तत्काल प्रभाव से निलंबन वापस लेते हुए दोबारा से निदेशक बनाया गया है। तीन जून को वन विभाग ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.