रांची, फरवरी 4 -- रांची। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। गुरुवार को बतौर कुलपति प्रो. दास का अंतिम कार्यदिवस होगा। इसी परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (उच्च शिक्षा विभाग) ने कुलपति पद के प्रभार परिवर्तन को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, प्रो. क्षिति भूषण दास की सेवानिवृत्ति के पश्चात विश्वविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रो. सारंग मेधकर को नए कुलपति की स्थायी नियुक्ति होने तक संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन से मिली स्वीकृति के बाद यह आदेश निर्गत किया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड की विजिटर के रूप में राष्ट्रपति ने इस प्रस्ताव को अपना अनुमोदन प्रदान किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नए कुलपति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.