मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के हिन्दी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक और पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार राय को मदन मोहन मालवीय टीचर ट्रेनिंग कॉलेज (एकेडमिक स्टाफ कॉलेज) का निदेशक नियुक्त किया गया है। विवि प्रशासन ने शुक्रवार शाम इसकी अधिसूचना जारी की। प्रो. राय के निदेशक बनने पर हिन्दी विभाग सहित कई अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। प्रो. राय बीआरएबीयू के प्रॉक्टर और डिस्टेंस के निदेशक भी रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.