अल्मोड़ा, सितम्बर 7 -- कमल पंत , अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को 'भारत गौरव सम्मान' प्राप्त हुआ है। देहरादून में भारत गौरव फाउंडेशन के कार्यक्रम में शोध, शिक्षा व अकादेमिक क्षेत्र में योगदान और एसएसजे विवि में किए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विवि ने देश विदेश के महत्पूर्ण शोध संस्थानों के साथ 15 एमओयू किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...