प्रो. संदीप को मिली देश की तीनों प्रतिष्ठित फेलोशिप
कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर। प्रो. संदीप वर्मा को देश की प्रतिष्ठित प्रमुख तीन एकेडमिक फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। प्रो. संदीप आईआईटी कानपुर के ऐसे इकलौते वैज्ञानिक हैं, जिन्हें ये तीनों फेलोशिप मिली है। उन्हें फेलो ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस, फेलो ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग और फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेस से सम्मानित किया गया है। प्रो. वर्मा जैव-कार्बनिक रसायन, रासायनिक जीव विज्ञान और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान व नवाचार कर रहे हैं।
अनुसंधान और नवाचार आईआईटी कानपुर के रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. संदीप अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों के जैविक कारणों को समझने और उनके रासायनिक उपचार विकसित करने में योगदान दिया है। वहीं, व्यवस्थित पेप्टाइड असेंबली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.